Holi 2021 : होली पर Asthma न कर दे आप पर अटैक, रंग खेलने से पहले ही बरत लें सावधानी
रंगों के साथ खेलने से शरीर, मूड, मन, त्वचा और बालों पर गहरा असर पड़ सकता है। अस्थमा के मरीजों के लिए ये ज्यादा खतरनाक है। लेकिन कुछ सावधानी बरती जाए, तो इस दौरान पड़ने वाले अस्थमा अटैक से बचा जा सकता है।
होली भाईचारे और एकता का त्योहार है। इस दिन सभी को रंगों से खेलने का अवसर मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये रंग आपके मूड, मन, शरीर, त्वचा और बालों पर गहरा असर छोड़ जाते हैं। इसके अलावा रंगों में मौजूद हानिकारक तत्वों से स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। जिनमें से अस्थमा का बढ़ना भी शामिल है। हालांकि कुछ सावधानी बरतते हुए आप होली को हैप्पी और सेफ बना सकते हैं।
टेंशन की बात ये है कि ये छोटे-छोटे धुएं के कण फेफड़ों में प्रवेश कर मरीज का सांस लेना मुश्किल कर देते हैं। इतना ही नहीं, दूसरे दिन रंगों के साथ खेली जाने वाली होली और भी घातक तब बन जाती है, जब जहरीले केमिकल और केरोसिन से युक्त रंग इन लोगों के संपर्क में आते हैं। इसकी बुरी गंध से अस्थमा अटैक का डर बढ़ जाता है। लेकिन आपकी सुरक्षा आपके हाथ है। जरा सी सावधानी बरतते हुए अस्थमा अटैक को आसानी से रोक सकते हैं।
प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें