कान्स में ऐश्वर्या राय का वो लुक, जिस पर अभिषेक बच्चन हो गए थे फिदा
नई दिल्ली: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ऑफिशियली 79वें कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बन गई हैं. वहीं हर बार की तरह उनके लुक की चर्चा हर तरफ हो रही है. इसी बीच ऐश्वर्या राय बच्चन के कान फिल्म फेस्टिवल के दो लुक की चर्चा के बीच अभिषेक बच्चन का एक पुराना एक्स पर किया गया ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें वह 2014 के कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय के लुक की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं आंखें पूरी तरह खुली रह गई थीं.
अभिषेक बच्चन का पोस्ट
एक्स पर अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय के स्टनिंग लुक की तस्वीर शेयर की, जो 67वें कान फिल्म फेस्टिवल 2014 के रेड कार्पेट में उन्होंने पहना था. इसी की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा, “लगभग 52 घंटे से सोया नहीं हूं! आंखें बंद हो रही थीं और तभी मेरी पत्नी इस अंदाज में सामने आ गई!! ठीक है. अब तो आंखें पूरी तरह खुल गई हैं!”


