छत्तीसगढ़ भारत का पहला राज्य, जिसे ‘महतारी’ (मां) का दर्जा प्राप्त – डॉ महंत
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्य स्थापना दिवस 01 नवंबर की प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं। डॉ. महंत ने कहा कि, छत्तीसगढ़ वैदिक और पौराणिक काल से ही विभिन्न संस्कृतियों के विकास का केन्द्र रहा है। यहाँ के प्राचीन मन्दिर तथा उनके भग्नावशेष इंगित करते हैं कि यहाँ पर वैष्णव, शैव, शाक्त, बौद्ध संस्कृतियों का विभिन्न कालों में प्रभाव रहा है। एक संसाधन संपन्न राज्य, यह देश के लिए बिजली और इस्पात का एक स्रोत है, जिसका उत्पादन कुल स्टील का 15% है। छत्तीसगढ़ भारत में सबसे तेजी से विकसित राज्यों में से एक है।
बता दें, छत्तीसगढ़ राज्य का गठन 01 नवम्बर 2000 को हुआ था और यह भारत का 26 वां राज्य है। पहले यह मध्य प्रदेश के अन्तर्गत था। डॉ॰ हीरालाल के मतानुसार छत्तीसगढ़ ‘चंडीगढ़‘ का अपभ्रंश हो सकता है। कहते हैं किसी समय इस क्षेत्र में 36 गढ़ थे, इसीलिये इसका नाम छत्तीसगढ़ पड़ा। किंतु गढ़ों की संख्या में वृद्धि हो जाने पर भी नाम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ, छत्तीसगढ़ भारत का ऐसा राज्य है जिसे ‘महतारी‘ (मां) का दर्जा दिया गया है। भारत में दो क्षेत्र ऐसे हैं जिनका नाम विशेष कारणों से बदल गया – एक तो ‘मगध‘ जो बौद्ध विहारों की अधिकता के कारण “बिहार” बन गया और दूसरा ‘दक्षिण कौशल‘ जो छत्तीस गढ़ों को अपने में समाहित रखने के कारण “छत्तीसगढ़” बन गया। किन्तु ये दोनों ही क्षेत्र अत्यन्त प्राचीन काल से ही भारत को गौरवान्वित करते रहे हैं।
More Stories
गायत्री प्रज्ञापीठ रेलवे क्षेत्र में पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ संपन्न
बिलासपुर. गायत्री प्रज्ञापीठ रेलवे क्षेत्र बिलासपुर में बसंत पर्व के उपलक्ष में पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ संपन्न हुआ। बसंत पर्व...
नगर निगम चुनाव: भाजपा जारी करेगी अटल विश्वास पत्र
https://youtu.be/toaIZEA420A बिलासपुर/ अनिश गंधर्व। कांग्रेस शासन काल में हुए भ्रष्टाचार का उल्लेख करते हुए पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा...
JCB मशीनों में भरी गई लाशें, सरकार छिपा रही सच्चाई
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा में महाकुंभ भगदड़...
पहले मोदी की गारंटी के नाम पर ठगा अब अटल विश्वास पत्र लाकर जनता को ठगने की कोशिश
भाजपा का नगरीय निकाय घोषणा पत्र जनता को ठगने का नया दस्तावेज - कांग्रेस विधानसभा में मोदी की गारंटी के...
चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ा
बिलासपुर. मुखबीर मोबाईल से सूचना मिली कि राहुल सिंह नाम का व्यक्ति कतियापारा उदई चौक के पास धारदार चाकू को...
महापौर के दो और पार्षद के नौ प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिए
बिलासपुर. नगर निगम बिलासपुर में नाम वापसी के अंतिम समय तक महापौर पद के 2 उम्मीदवार एवं पार्षद पद के...