धरमलाल कौशिक राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य नियुक्त
बिलासपुर. पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक को राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य नियुक्त किए जाने पर पूर्व मंत्री व विधायक कृष्ण मूर्ति बांधी , बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी , राष्ट्रीय महिला आयोग सलाहकार हर्षिता पांडेय , एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावात द्वारा पुष्पमाला भेट कर शुभकामनाएं दी है। चुनाव से पूर्व उनकी नियुक्ति को अहम माना जा रहा है।