June 1, 2024

कांग्रेस सरकार द्वारा आवासहीन जनता को पक्के आवास से वंचित किया जा रहा : रामदेव कुमावत

बिलासपुर. भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक 28 नवम्बर 2022 सोमवार को दोपहर 2 बजे से भाजपा कार्यालय बिलासपुर में आयोजित है। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब, आवासहीन जनता के लिए पक्का आवास का निर्माण सन् 2022 तक पूरा करने का संकल्प लिया है, परन्तु वर्ष 2018 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश के आवासहीन जनता के पक्के आवास निर्माण हेतु राज्यांश की राशि रोक कर पक्के आवास से वंचित किया जा रहा है। केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा कुल लगभग 16 लाख आवास में से स्वीकृत लगभग 12 लाख आवास को छत्तीसगढ़ सरकार ने रोक रखा है, जिसके विरोध में प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्य योजना अनुसार ग्राम पंचायत स्तर, विधानसभा स्तर, जिला स्तर एवं प्रदेश स्तर पर पूरे प्रदेश में मोर आवास मोर अधिकार प्रधानमंत्री आवास हेतु आंदोलन किया जायेगा। प्रधानमंत्री आवास के आंदोलन के लिए बिलासपुर जिला की कार्य योजना बनाने हेतु भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक 28 नवम्बर 2022 सोमवार को दोपहर 2 बजे भाजपा कार्यालय बिलासपुर में आयोजित की गई है।
बैठक में मार्गदर्शन हेतु भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव, विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष व बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, लक्ष्मी वर्मा, भाजपा जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल साहू, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, पूर्व विधायक राजू सिंह क्षत्री, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजा पाण्डेय को आमंत्रित किया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल ने 28 नवम्बर 2022 सोमवार को दोपहर 2 बजे से भाजपा कार्यालय बिलासपुर में आयोजित बैठक में अपेक्षित बिलासपुर जिला में निवासरत् पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा प्रकोष्ठ प्रकल्प के प्रदेश पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य सहित विधानसभा प्रभारी, भाजपा जिला पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा जिलाध्यक्ष महामंत्री, प्रकोष्ठ प्रकल्प के जिला संयोजक सहसंयोजक, भाजपा मंडल अध्यक्ष महामंत्री, नगर निगम पार्षद, नगर पालिका पार्षद, नगर पंचायत पार्षद, जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद सदस्य से आग्रह किया है कि प्रधानमंत्री आवास आंदोलन हेतु आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अंबेडकर युवा मंच के द्वारा संविधान दिवस का आयोजन, समाज के विभूतियों को बिरसा फुले अंबेडकर सम्मान दिया गया
Next post बाबा रामदेव के बयान पर भड़की डॉ. उज्जवला कराडे, कहा- योग गुरु का बयान अशोभनीय
error: Content is protected !!