पत्रकार साखन दर्वे ने अपने जन्म दिवस पर किया पौधारोपण

बिलासपुर/अनिश गंधर्व. मोपका में रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार साखन दर्वे ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर पौधारोपण कर हरियाली और पेड़ों की सुरक्षा के लिये लोगों को प्रेरित किया। आज सुबह से ही पौधा रोपण शुरू किया गया। सबसे पहले पत्रकार कालोनी में पत्रकार इरशाद अली, शैलेश पाठक, शेखर गुप्ता, मनीष मिश्रा व अन्य पत्रकारों की उपस्थिति में पौधारोपण किया गया। इसके बाद तिफरा में भी पौधारोपण किया। तिफरा में किए गए पौधारोपण के दौरान सद्भाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आरडी गुप्ता, देवदत्त तिवारी, अनिल श्रीवास शामिल हुए। पत्रकार साखन दर्वे ने बताया कि हमारे समाज में विवाह उपरांत नवदंंपत्ति के हाथों पौध रोपण कराया जाता है यह सिलसिल करीब 15 वर्षों से चला आ रहा है। मोपका में दर्वे परिवार द्वारा पर्यावरण प्रेमिओं और पत्रकारों का सम्मान भी किया गया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!