May 8, 2024

धोखे की राजनीति कर भाजपा और कांग्रेस प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही और जंगल काट रही : कोमल हुपेंडी

बिलासपुर. आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के आवाह्न पर लगातार हसदेव बचाओ आंदोलन में आम आदमी पार्टी ने समय समय पर प्रदर्शन और ज्ञापन देकर अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज किया है लेकिन हर बार कुछ दिन हसदेव अरण्य में पेड़ कटाई रोक कर फिर शुरू कर दी जाती है और प्रदेश की जनता ठगा सा महसूस कर रही है। विगत दिनों आम आदमी पार्टी ने धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा कि जंगल कटाई पर तुरंत रोक लगाई जाए और आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने मिलने का समय भी मांगा । अदानी के गुंडे लगभग 50 स्कॉर्पियो में भरकर लगातार पूरे जंगलों में घूमकर दहशत फैला रहे है और धमका कर किसी को आवाज भी उठने नही दे रहे है।
भूपेश बघेल मुख में राम बगल में छुरी वाला अपना  दोगला व्यक्तित्व छत्तीसगढ़ की जनता के सामने पेश कर छल की नीति अपना रहे है।इससे बड़ा जन साधारण के साथ विश्वासघात और क्या हो सकता है? हसदेव अरण्य में प्रशासन और अदानी के ठेकेदार रोज मशीनी पेड़ कटाई जोर शोर से और तानाशाही तरीके से   कर रहे है।
 हसदेव अरण्य की बदस्तूर कटाई पूरे मध्य भारत के पर्यावरण को प्रभावित करेगी जो हमारे आने वाली पीढ़ियां भुगतेगी।  हम छत्तीसगढ़ के लोग शांतिपूर्ण तरीके से भूपेश सरकार से अब तक अगाह करते रहे है कि हसदेव में पेड़ कटाई न हो लेकिन वे छल करके सभी आम जन वासियों को वादा करती है और दूसरी ओर तानाशाही तरीके से आधी रात में लोगो पर दमन करके लगातार जंगल कटाई करवा देती है।
 भाजपा और कांग्रेस की मिलीभगत से ही यह सब मुमकिन है और दोनो दलों के नेता घड़ियाली आसू बहाकर छल से जंगल काट रहे है।
कोमल हुपेंडी ने आज रोष व्यक्त करते हुए कहा कि यदि सरकार लिखित में कोई आदेश नही देती, और यह सुनिश्चित नही करती कि भविष्य में जंगल नही कटेंगे, या गाँव वालों के विरुद्ध जाकर कोई खदान नही खुलेगी, यदि जनभावनाओं और ग्राम सभा के खिलाफ कोई कार्य सरकार करेगी,  तो जंगी प्रदर्शन किया जावेगा।
 छत्तीसगढ सरकार द्वारा हसदेव अरण्य के जंगलों के लाखों पेड़ों को काटने का पर्यावरण विरोधी,आदिवासी विरोधी,  जनविरोधी फैसला लिखित में वापिस नहीं लिया तो आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के निवास के बाहर आमरण अनशन शुरू करेगी एवं प्रदेश स्तर पर व्यापक जनांदोलन भी शुरू करेगी जो उग्र और जंगी प्रदर्शन होगा ।
इसके अलावा राज्य सरकार वन स्वीकृति निरस्त करने का आदेश भी दे।
भूपेश बघेल सरकार अब प्रदेश की जनता  को और बहला कर हसदेव अरण्य के पेड़ नही काटवा सकती है, भोले भाले छत्तीसगढ़ वासियों को ज्यादा छल नही पाएंगे अब सभी आदिवासी और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पूरी ताकत से पूरे प्रदेश में एक होकर जन साधारण के साथ मिलकर जंगी प्रदर्शन और उग्र आंदोलन करेंगे।  हसदेव बचाओ आंदोलन और लड़ाई अब आर पार की लड़ाई है। छत्तीसगढ़ की जनता अब किसी भी हालत में ये बर्दाश्त नहीं करेंगी  और आम आदमी पार्टी पूरी ताकत से ये लड़ाई जन साधारण के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अंत तक लड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post उत्कृष्ट कार्य करने वाले 22 रेल कर्मियों को महाप्रबंधक आलोक कुमार के द्वारा सम्मानित किया गया
Next post बी-टाउन सेलेब्रिटीज ने मोटरसाउंड्स लोखंडवाला के भव्य उद्घाटन की शोभा बढ़ाई
error: Content is protected !!