लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास होना महिलाओं के लिए सुखद भविष्य का संकेत : बांधी

बिलासपुर. लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद लोकसभा और राज्य के विधान सभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा। जिसे लेकर मस्तुरी विधायक डॉ. बांधी ने खुशी जताई और कहा कि, गणेश चतुर्थी के अवसर पर आज केंद्र सरकार ने देशभर की महिलाओं को बड़ा उपहार दिया है।
यह बिल महिला के लिए सुखद भविष्य का संकेत है विधायक बांधी आगे ने कहा कि, इस बिल का पेश होना महिला के लिए सुखद भविष्य का संकेत है। हमारी पार्टी ने महिलाओं के राजनैतिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। बता दें की संविधान (एक सौ अट्ठाईसवां संशोधन) विधेयक, 2023 एक बहुत ही महत्वपूर्ण विधेयक है। आर्टिकल 239AA हम इसमें इंसर्ट कर रहे हैं, जिसके माध्यम से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) दिल्ली में 33 परसेंट महिलाओं को रिजर्वेशन मिलेगा। केंद्र ने आर्टिकल 330A में अमेंडमेंट कर रही है, जिसके माध्यम से लोकसभा में एससी/एसटी के लिए सीटों का जो आरक्षण पहले से है, उसमें हम 33 परसेंट महिलाओं के आरक्षण की बात शामिल हैं।

बांधी ने कहा कि, एक आर्टिकल 332 है, जिसमें स्टेट लेजिस्लेटिव एसेंबली में 33 परसेंट महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई हैं, ये बहुत महत्वपूर्ण बिल है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!