मुख्यमंत्री निवास में “गाय धर्म और विज्ञान” ग्रंथ का विमोचन

बिलासपुर . मुख्यमंत्री निवास में विष्णुदेव साय  ने एक गरियामयी कार्यक्रम में गौ विज्ञान परीक्षा हेतु संदर्भ ग्रंथ “गाय धर्म और विज्ञान” का वैदिक पद्धति से पूजन कर ग्रन्थ का विमोचन किया।इस अवसर पर ग्रंथ की संपादक शताब्दी सुबोध पांडेय ने इस ग्रंथ की विशेषता के बारे में मुख्यमंत्री को बताते हुए कहा कि इस संदर्भ ग्रंथ में गाय की उत्पत्ति, गौ महिमा, गौभक्ति, गौ सेवा पर विषयों के साथ गौ आधारित खेती,ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव रोकने में गाय की भूमिका, सतत विकास लक्ष्यांकों की पूर्ति के लिए गाय का महत्व,जैसे विषयों को सम्मिलित किया गया है। शताब्दी ने आगे कहा कि गौ माता के संरक्षण, संवर्धन के विभिन्न विषयों को स्पर्श करते हुए सामग्री एकत्र की गई। विद्यार्थियों की दृष्टि से सरल भाषा में कुछ कथाओं के माध्यम से विषय प्रस्तुत किया गया है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्रंथ के संपूर्ण संपादक मंडल को बधाई दी एवं अपने उद्बोधन में कहा कि जब गाय दूध नहीं देती तब उसे सड़कों पर छोड़ देना गलत है। प्रत्येक गौ सेवक को इस ग्रंथ के साथ घर घर पहुंचकर लोगों को जागरूक करना चाहिए। उन्होंने गौ धाम की योजना पर भी प्रकाश डाला। गौविज्ञान परीक्षा प्रमुख सुबोध राठी ने परीक्षा के आयोजन की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

गाय धर्म और विज्ञान संदर्भ ग्रंथ के संपादक मंडल सदस्य आत्मबोध अग्रवाल ,डॉ .पी एल चौधरी, डॉ गजेन्द्र चंद्राकर, डॉ अमित पांडेय, भगवाताचार्य पंडित मनोज पांडेय ,प्रांत गौ सेवा संयोजक, ईरनना सपारे,प्रांत गौ विज्ञान परीक्षा प्रमुख सुबोध राठी, बिलासपुर विभाग संयोजक श्री रमाकांत पाण्डेय सहित जिले एवं विभाग के कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!