प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर निबंध में सत्येंद्र प्रथम
बिलासपुर.प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जनर्लिस्ट यूनियन मुंबई ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में वर्तमान परिदृश्य में पत्रकारिता के गिरते स्तर के लिए कौन जिम्मेदार विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया।इस प्रतियोगिता में बिलासपुर के कवि,पत्रकार सत्येंद्र कुमार तिवारी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
आज सुबह श्री तिवारी को थावे विद्यापीठ गोपालगंज पटना बिहार के कुलपति डॉ.विनय कुमार पाठक ने उन्हें अभिनन्दन पत्र प्रदान किया।
प्रतियोगिता में दो निर्णायक रखे गए थे जिसमें प्रथम निर्णायक बिलासपुर छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार ,साहित्यकार एवं प्रखर समीक्षक केशव शुक्ल तथा दूसरे निर्णायक गुरुग्राम हरियाणा,पुणे के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र सिंह रहे।
द्वितीय बोकारो स्टील सिटी झारखंड की साहित्यकार कनक लता रॉय तथा तृतीय स्थान मुंबई की लेखिकाफ़ अनुराधा लखेपुरिया ‘ शाक्य ‘ ने प्राप्त किया। दो लोगों को सांत्वना प्राप्त हुआ।प्रेस क्लब जर्नलिस्ट यूनियन की राष्ट्रीय संगठन महासचिव शशि दीप इस प्रतियो- गिता की संयोजिका रही हैं।