May 5, 2024

राज्य सरकार सबसे बड़ा त्योहार धान तिहार शुरू : कांग्रेस

रायपुर. कांग्रेस सरकार किसानों से किये गये अपने वादे को पूरा करने पर अडिग है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार छत्तीसगढ़ में धान तिहार शुरू हो गया है। कांग्रेस सरकार इस वर्ष भी किसानों को न्यूनतम 2500 रू. धान की कीमत दे रही है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से धान की फसल के लिये 9000 रू. इनपुट सब्सिडी प्रति एकड़ दी जा रही है। प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान की खरीदी होगी, अर्थात प्रति क्विंटल 600 रू. राजीव गांधी किसान न्याय योजना में मिल रहा। धान खरीदी का मूल्य 1940$600त्र2540 मोटा तथा 1960$600त्र2560 रू. पतला धान की कीमत भूपेश सरकार दे रही जो कांग्रेस के जनघोषणा पत्र के वायदे से भी ज्यादा है तथा पूरे देश में धान की सर्वाधिक कीमत है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा द्वारा लगातार धान खरीदी में बाधा डालने की कोशिशे की गयी है और की जा रही है। भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा सेंट्रल पूल में छत्तीसगढ़ के किसान के धान से बना उसना चावल नहीं लिया जायेगा। इस साल भी भाजपा की केंद्र सरकार ने धान खरीदी के लिये बारदानों की उपलब्धता में बाधा डाली है। राज्य को धान खरीदी के लिये 5.25 लाख गठान बारदाने की आवश्यकता है। इस वर्ष केंद्र ने 2.14 लाख गठान बारदानों की स्वीकृति दी है जिसका एडवांस पैसा जमा करने के बाद भी छत्तीसगढ़ को अभी मात्र 86856 गठान बारदाने ही दिये गये है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार केंद्र द्वारा डाले गये तमाम बाधाओं का मुकाबला करते हुये अपने वादे को पूरा करते हुये किसानों की धान की खरीदी करवा रही हैं। केंद्र के द्वारा पिछले साल भी बारदाना उपलब्ध करवाने में बाधा डाला गया था उसके बाद भी कांग्रेस सरकार ने रिकार्ड धान की खरीदी किया था। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इस साल 22 लाख 66 हजार से अधिक किसानों का पंजीयन हो चुका है। 29 लाख हेक्टेयर में पैदा किये गये 105 लाख मीट्रिक टन धान को कांग्रेस सरकार समर्थन मूल्य में खरीदने जा रही है। धान का रकबा भी बढ़ा है, किसानों की संख्या भी बढ़ी है। धान खरीदी भी लगातार बढ़ रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने पहले साल 2018-19 में 15 लाख 71 हजार किसानों से 80 लाख टन से अधिक धान खरीदा और दूसरे साल 2019-20 में 19 लाख 52 हजार किसानों से 83 लाख टन से अधिक, 2020-21 में 21.50 हजार से अधिक किसानों से 92 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया था। धान खरीदी की सुव्यवस्थित व्यवस्था से भाजपा के झूठ की पोल खुल गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मोदी सरकार को ले डूबेगा अहंकार : कांग्रेस
Next post दीनदयाल लूट केंद्र के लूटेरो की हो रही गिरफ्तारी तो भाजपा नेताओं के छूट रहा है पसीना
error: Content is protected !!