पूर्व विधायक मदन सिंह डहरिया का आकास्मिक निधन

बिलासपुर. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मदन सिंह डहरिया का आज सुबह 8.30 बजे निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे। पिछले कई महीनों से उनकी तबीयत खराब थी। वे अपने पीछे 2 पुत्र, एक पुत्री और नाती-पोतों सहित भरा -पूरा परिवार छोडक़र चले गए।

स्व. मदन मोहन डहरिया का जन्म 5 सितंबर 1937 को जांजगीर जिले के ग्राम अमरताल में हुआ था। उनके पिता का नाम हरप्रसाद डहरिया और माता श्रीमती सोनकुंवर थीं। उन्होंने बीए तक की शिक्षा ग्रहण की थी। पिछले 4-5 माह से वे काफी बीमार थे तथा अपने गृह ग्राम अमरताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे उनका निधन हो गया।

राजनैतिक जीवन

स्व. मदन सिंह डहरिया ने सन् 1964-65 में जनसंघ की सदस्यता के साथ राजनीति में प्रवेश किया। सन् 1990 में प्रथम बार व 1998 में दूसरी बार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए। सन् 2000 में गैर सरकारी सदस्यों के विधेयकों तथा संकल्पों संबंधी समिति के सदस्य बनें। वे लगातार 25 वर्षों तक ग्राम पंचायत अमरताल के सरपंच पद पर पदस्थ थे। वहीं 10 वर्षों तक कृषि उपज मंडी अकलतरा के अध्यक्ष रहे। साथ ही अकलतरा कृषि उपज मंडी संचालक पद पर भी आसीन थे। अकलतरा में ही पांच वर्षों तक जनपद सदस्य भी रहे।

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!