May 6, 2024

कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा गौठानों का निरीक्षण


बिलासपुर. कृषि विभाग के संयुक्त संचालक, उप संचालक शशांक शिंदे एवं सहायक संचालक अनिल कौशिक द्वारा विकासखण्ड मस्तूरी के ग्राम पंचायत धनिया के गौठान भौराडीह का निरीक्षण किया गया। गौठान में सरस्वती महिला स्व सहायता समूह द्वारा वर्मी खाद निर्माण का कार्य किया जा रहा है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत दलहन से संबंधित धान उत्पादन कार्यक्रम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों को उड़द, धान किस्म-जिंक, वर्मी खाद के पैकेट का निःशुल्क वितरण छत्तीसगढ़ कृषि रत्न से सम्मानित किसान विकास सहकारी समिति ग्राम रिसदा के अध्यक्ष राघेवन्द्र सिंह चंदेल द्वारा किया गया।


श्री वर्मा द्वारा भौराडीह गौठान से वर्मी खाद 36.25 क्विंटल एवं सुपर कम्पोस्ट खाद 36.25 की खरीदी की गई। इसी प्रकार ग्राम कुकदा के गौठान में महिला स्व सहायता समूह द्वारा सब्जी की बाड़ी का अवलोकन किया। यहां पदस्थ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ने जानकारी दी कि गौठान में कुल 590 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। जिसमे से वर्मी खाद 21.55 क्विंटल एवं सुपर खाद 24.50 क्विंटल का निर्माण किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सूरजपुर जिले के प्रभारी बने अमितेश राय
Next post सरकारी खजाने से निजी स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने का माकपा ने किया विरोध, कहा : स्वास्थ्य क्षेत्र को उद्योग का दर्जा देना ‘दिवालिया दिमाग की उपज’
error: Content is protected !!