पेपर लीक मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही बार-बार हुई स्थगित

नीट पेपर लीक पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी सांसद वेल में पहुंचे, सत्र के पहले दिन ही सदन में जोरदार हंगामा

लोकसभा में सोमवार को विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं चल सके, वहीं कार्यवाही अनेक बार स्थगित होने के बाद अपराह्न तीन बजे तक स्थगित कर दी गई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूर्वाह्न 11 बजे सदन की बैठक शुरू होने के बाद सदन के छह पूर्व सदस्यों और कतर के पूर्व अमीर के निधन की सूचना दी और सदस्यों ने कुछ क्षण मौन रखकर दिवंगत पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।

कांग्रेस समेत कुछ विपक्षी दलों के सदस्य आसन के पास आकर नारेबाजी करने लगे। बिरला ने हंगामा कर रहे सदस्यों से कार्यवाही चलने देने का अनुरोध करते हुए कहा, ”सदन की परंपरा और प्रतिष्ठा को बनाए रखें। नारेबाजी से संसद की मर्यादा नहीं बनती, तर्कों के साथ चर्चा करें।”

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *