July 19, 2026
सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को डबल बेंच के सामने देंगी चुनौती
नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के सफदरजंग अस्पताल में जारी इलाज के मामले में दखल देने से इनकार कर दिया. न्यायमूर्ति मिनी पुष्करणा ने कहा कि इस चरण में सोनम वांगचुक को निजी अस्पताल में स्थानांतरित करने संबंधी उनकी पत्नी गीतांजलि जे. आंगमो की याचिका पर किसी अंतरिम आदेश की जरूरत नहीं है. अब सोनम की पत्नी गीतांजलि ने कहा है कि वो हाईकोर्ट की सिंगल जज बेंच के आदेश को डबल जज बेंच के सामने चुनौती देंगी.


