बिलासपुर.  कुमारी स्नेहा सिंह की पूर्ण स्मृति में वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर बिरकोना में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस कथा व्यास पं. विकास शुक्ला, केशली, जिला कबीरधाम ने श्रद्धालुओं को अमृतमयी कथा का रसपान कराया। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भागवत महापुराण के आध्यात्मिक संदेशों का श्रवण किया।