Tag: Tripura

गोदरेज एग्रोवेट त्रिपुरा में ऑयल पाम प्रोसेसिंग मिल स्थापित करेगा

 अनुसंधान एवं विकास केंद्र स्थापित करने की तैयारी, विकसित किए जाएंगे स्थानीय जलवायु परिस्थितियों के अनुकूल बीज ऑयल पाम किसानों को व्यापक सहायता प्रदान करने के लिए कायम किया जाएगा वन–स्टॉप सॉल्यूशन सेंटर – ‘समाधान’ त्रिपुरा.गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड (जीएवीएल) ने आज घोषणा की कि उसका ऑयल पाम प्लांटेशन बिजनेस (ओपीपी) त्रिपुरा में ऑयल पाम प्रोसेसिंग मिल स्थापित करेगा। राज्य के धलाई जिले में स्थापित होने वाली इस मिल में, जहां कंपनी वर्तमान में 3 लाख प्रति वर्ष की क्षमता वाली नर्सरी संचालित करती है और इसे बढ़ाकर 5 लाख प्रति वर्ष करने की योजना बना रही है, कंपनी ‘समाधान’ केंद्र खोलने के अलावा, ऑयल पाम के लिए एक उन्नत अनुसंधान एवं विकास केंद्र भी स्थापित करेगी। ‘समाधान’ दरअसल ऑयल पाम किसानों को व्यापक सहायता प्रदान करने वाला वन–स्टॉप समाधान केंद्र है। मिल और आरएंडडी सेंटर के शिलान्यास समारोह में त्रिपुरा के माननीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री रतन लाल नाथ मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। शिलान्यास समारोह में मलेशिया के एसडी गुथरी प्लांटेशन के अनुसंधान एवं विकास प्रमुख डॉ. हरिकृष्ण कुलवीरसिंहम भी मौजूद थे। ऑयल पाम जीनोम के अध्ययन और डिकोडिंग में दो दशकों से अधिक के अनुभव के साथ, वह कंपनी को स्थानीय स्तर पर उच्च उपज वाले टिकाऊ ऑयल पाम विकसित करने के लिए मार्गदर्शन करेंगे। अगस्त 2021 में राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन – ऑयल पाम (एनएमईओ–ओपी) की शुरुआत के बाद, त्रिपुरा सरकार ने कम से कम 7,000 हेक्टेयर भूमि को पाम की खेती के तहत लाने की योजना शुरू की है। इस अवसर पर टिप्पणी करते हुए त्रिपुरा के माननीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री रतन लाल नाथ ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन – ऑयल पाम (एनएमईओ–ओपी) की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए, त्रिपुरा सरकार एक ऐसा इको–सिस्टम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जो राज्य के ऑयल पाम किसानों के लिए फायदेमंद हो और फसल के लिए सबसे उपयुक्त भूमि का उपयोग करे। राज्य में ऑयल पाम प्रोसेसिंग मिल के आने से, हमारे किसान अब राज्य के भीतर अपनी उपज बेच सकते हैं। हम गोदरेज एग्रोवेट जैसे भरोसेमंद और विश्वसनीय भागीदारों के साथ साझेदारी करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं, जो निश्चित रूप से राज्य में ऑयल पाम किसानों के उत्थान में अपनी विशेषज्ञता का इस्तेमाल करेंगे। समाधान केंद्र स्थापित करने का उनका निर्णय न केवल मौजूदा ऑयल पाम बल्कि नए ऑयल पाम किसानों की भी मदद करेगा, जिससे राज्य की क्षमता में उनका मजबूत विश्वास प्रदर्शित होगा।’’ गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर बलराम सिंह यादव ने कहा, ‘‘हम त्रिपुरा सरकार के आभारी हैं, जिन्होंने पाम ऑयल किसानों के उत्थान के हमारे साझा मिशन में पूरे दिल से सहयोग दिया है। उनके द्वारा बनाया जा रहा अनुकूल इको–सिस्टम वाकई उत्साहजनक है।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि आज की घोषणा से न केवल किसानों को अपनी उपज सीधे हमें बेचने में मदद मिलेगी, बल्कि रोजगार पैदा करने और कारोबार की संपूर्ण वैल्यू चेन से जुड़े व्यवसायों को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी। हमें विश्वास है कि तीन दशकों से अधिक की हमारी विशेषज्ञता का लाभ उठाकर, राज्य का समर्थन और विश्वास निश्चित रूप से हमें पाम ऑयल के आयात पर निर्भरता कम करने की दिशा में योगदान करने का अवसर प्रदान करेगा।’’

बिप्लव देब बोले- PM किसी भी CM से नहीं करते भेदभाव

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब (Biplab Kumar Deb) ने पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की जमकर सराहना की है. बिप्लब ने कहा कि जब से नरेंद्र मोदी देश के पीएम बने हैं, उन्होंने बाकी राज्यों के साथ ही त्रिपुरा को भी विकास के रास्ते पर आगे धकेल दिया है. इसका असर पूरे देश पर

Tripura: चुनावी रैली से लौट रहे 4 BJP नेताओं की सड़क हादसे में मौत

अगरतला. दक्षिणी त्रिपुरा (South Tripura) के गोमती जिले में एक वाहन के पलटने से तीन महिलाओं सहित चार बीजेपी (BJP) नेताओं की मौत हो गई है और आठ अन्य घायल हो गए हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं संग तीन महिला व एक पुरूष ट्रक में सवार होकर

प्रधानमंत्री मोदी ने किया ‘Maitri Setu’ का उद्घाटन, इशारों में साधा West Bengal सरकार पर निशाना

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने मंगलवार को भारत और बांग्लादेश के बीच बने ‘मैत्री सेतु’ (Maitri Setu) समेत त्रिपुरा (Tripura) के कई इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि दशकों से विकास को रोकने वाली नकारात्मक शक्तियों को तीन साल पहले हटाकर त्रिपुरा के लोगों ने नई

Maitri Setu : पीएम नरेंद्र मोदी आज करेंगे मैत्री सेतु का उद्घाटन, त्रिपुरा से बांग्लादेश जाना होगा आसान

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज (मंगलवार) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘मैत्री सेतु’ पुल का उद्घाटन (PM Modi to inaugurate Maitre Setu) करेंगे. पीएम मोदी ने ट्वीट कर खुद इस बात की जानकारी दी. इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी त्रिपुरा (Tripura) में कई अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे. फेनी नदी पर

त्रिपुरा CM विप्लब कुमार देब के खिलाफ बगावत, 7 विधायकों ने दिल्ली में डाला डेरा

नई दिल्ली. त्रिपुरा (Tripura) में बीजेपी के लिए नई मुश्किल खड़ी हो गई है. CM बिप्लब कुमार देब (CM Biplab Deb) को अनुभवी और तानाशाह बताते हुए कुछ विधायक उन्हें हटाने की मांग लेकर दिल्ली पहुंचे हैं. बागी खेमे का नेतृत्व सुदीप रॉय बर्मन (Sudip Roy Barman) कर रहे हैं. बर्मन का दावा है कि कई विधायक

भारत और बांग्लादेश के बीच नदियों में चलेंगे मालवाहक जहाज, कारोबार को मिलेगा बढ़ावा

सोनामुरा. भारत (India) और बांग्लादेश (Bangladesh) के बीच नया जल मार्ग 5 सितंबर से ऑपरेशनल हो जाएगा. ये जल मार्ग शुरू होने से त्रिपुरा के सोनामुरा और बांग्लादेश के दाउदकंदी के बीच पानी के जहाज चलेंगे. इससे दोनों देशों के बीच कारोबार को बढ़ावा मिलेगा. पूर्वोत्तर के राज्यों को जल मार्ग शुरू होने से विशेष फायदा होगा. भारत-बांग्लादेश के
error: Content is protected !!