March 9, 2021
केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ रेलवे मजदूर कांग्रेस का समर्थन करने पहुंचे महापौर
बिलासपुर. साउथ ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस एवं संयुक्त मोर्चा संघर्ष समिति बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में केन्द्र सरकार के श्रम एवं जन विरोधी नीतियों के खिलाफ विशाल धरना प्रदर्शन में समर्थन देने महापौर रामशरण यादव धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने कहा केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ मजदूर रेलवे कांग्रेस एवं संयुक्त मोर्चा संघर्ष समिति के साथ हम हर समय खड़े रहेंगे । इस धरना प्रदर्शन में हवाई जन संघर्ष समिति के सदस्य एवं सेन्ट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव महेश दुबे, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राकेश सिह, वरिष्ठ कांग्रेसी मनोज तिवारी, पार्षद व एमआईसी सदस्य अजय यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मोती थावरानी, अशोक भंडारी, पार्षद इब्राहिम खान (अब्दुल भाई) साईं भास्कर सहित अन्य शामिल हुए।