VIDEO : भारत स्काउड गाइड जिला इकाई ने खोला प्याऊ घर
बिलासपुर/अनिश गंधर्व. भारत स्काउड गाइड जिला संघ बिलासपुर ने भीषण गर्मी को देखते हुए प्याऊ घर खोला है। इस प्याऊ घर में स्काउड गाइड के पदाधिकारी और बच्चे जन सेवा की भावना से लोगों को पानी पिला रहे हैं। अप्रैल महिने से पारा पूरी तरह से चरम पर रहा। मई माह में मौसम और भी गर्म हो जाएगा। कलेक्टरोट मुख्य मार्ग में भारत स्काउड गाइड जिला संघ द्वारा प्याऊ घर खोला गया है।
मालूम हो कि रोजाना लोग कोर्ट कचहरी और कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक कार्यालय आते हैं। यहां पानी पीने के लिये लोग इधर-उधर भड़कते हैं। जानकारी के अभाव में लोग पानी बोतल और पानी पाउच खरीदते हैं। इस जटिल समस्या को देखते ही स्काउड गाइड जिला संघ के द्वारा प्याऊ घर खोला गया है। इसके लिये संसदीय सचिव, शिक्षा विभाग और पदाधिकारियों ने सहयोग लिया गया है। बहरहाल रोजाना यहां सैकड़ों की संख्या में लोग पानी पीने आ रहे हैं। तीन मई से प्रारंभ किए गए इस प्याऊ घर का संचालन जून महिने के मध्य तक करने की योजना है। शहर के अन्य स्थानों में भी प्याऊ घर खोलने की तैयारी स्काउड गाइड के पदाधिकारी कर रहे हैं।