October 4, 2023

वृक्षारोपण तथा पौधा वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

Read Time:3 Minute, 46 Second

विश्व पर्यावरण दिवस पर अखिल भारतीय नारी शक्ति संगठन “तेजस्विनी” तथा फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन एंड ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन (FIPB & AIBPO) धमतरी द्वारा  ग्रीन थीम पर आधारित “पर्यावरण जन चेतना- जागरूकता 

                                    ..           ..             ..         ..                                              धमतरी.  अखिल भारतीय नारी शक्ति संगठन “तेजस्विनी”तथा फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन एंड ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन (FIPB & AIBPO ) जिला इकाई धमतरी  द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिनाँक 5 जून 2023 को धमतरी  में  ग्रीन थीम पर आधारित “पर्यावरण जन चेतना-जागरूकता कार्यक्रम, वृक्षारोपण तथा पौधा वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से- वीणा राशिद जिला संयोजिका “तेजस्विनी” नारी शक्ति संगठन धमतरी, सुशीला ठाकुर सह संयोजिका अभनपुर, कविता खान जिला सह संयोजिका एफ.आई.पी. बी.,  सरिता देवी सह संयोजिका , रेखा साहू,लक्ष्मी कंसारी,हर्षिता कंसारी,सुशीला ठाकुर,लता साहू,महेश्वरी साहू, भारती सोनवानी,चंद्रकांति नागे कांकेर जिला संयोजिका, प्रभा देवांगन,गायत्री साहू,अनिता ध्रुव,लोकेश्वरी देवांगन,प्रमिला साहू,लाभेश्वरी नेताम,भोज सिन्हा ,भूपेश्वरी रजक,यामिनी देवांगन ,भानुमति साहू,अनुराधा पटेल ,खुशबू जैन,आयशा परवीन आदि सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए। ग्रीन थीम पर आधारित “पर्यावरण जन चेतना कार्यक्रम” में उपस्थित वक्ताओं ने प्रकृति और पर्यावरण की सुरक्षा  के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए तथा प्रकृति की रक्षा करने का संकल्प लिए। कार्यक्रम में तेजस्विनी नारी शक्ति संगठन  तथा फेडरेशन ऑफ इंडियन ब्यूटीशियन एंड ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन से जुड़ी महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । ग्रीन थीम कार्यक्रम में  पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया, कि किस प्रकार से लगातार हो रहे क्लाइमेट चेंज और ग्लोबल वॉर्मिंग से बचने के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि अपने जन्मदिन पर एक – एक पेड़  लगाएंगे और उसकी सेवा करेंगे। कार्यक्रम में शामिल सभी सदस्यों ने पौधारोपण किया और संगठन की ओर से सभी को एक-एक पौधा वितरित किया गया। सभी सदस्यों ने इस मानसून अपने घर तथा आस-पास के क्षेत्र में पाँच- पांच पौधे लगाने का निर्णय लिया गया । इस अवसर पर सभी सदस्यों के द्वारा अपने घर तथा आस-पास वृक्षारोपण करके प्रकृति की रक्षा करने का संकल्प लिया गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सड़कों में घूम-घूम कर भिक्षा मांगने वाले बच्चों और नशाखोरी पर रोक लगाने ऋचा जोगी ने सौंपा ज्ञापन
Next post कांग्रेस के यूपीए सरकार के समय धान के समर्थन मूल्य में 143 प्रतिशत बढ़ा था, मोदी राज में मात्र 60 प्रतिशत बढ़ा
error: Content is protected !!