December 15, 2020
धान खरीदी केंद्रों में भाजपा के नेता चौपाल पंचायत लगाएंगे

बिलासपुर. भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिलासपुर जिले के प्रत्येक मंडलों में धान खरीदी केंद्रों पर 15 एवं 16 दिसंबर को केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए गए तीन कृषि बिल के समर्थन में चौपाल पंचायत लगायेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक एवं मोहित जायसवाल ने समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को मंडलों के समस्त धान खरीदी केंद्रों पर पहुंच कर चौपाल पंचायत में शामिल होने का आग्रह किया है।