October 1, 2022
एयू के योग साइंस के विद्यार्थियों ने रतनपुर मंदिर में योग कर स्वस्थ्य रहने जागरूक किया
बिलासपुर. नवरात्रि के पंचमी के अवसर पर अटल बिहारी विश्वविद्यालय के योग साइंस विभाग के शिक्षक और विद्यार्थियों ने रतनपुर परिसर पहुंचे और वहां योग अभ्यास किया। साथ ही साथ श्रद्धालुओं को योग से जुड़कर स्वास्थ्य रहने के लिए जागरूक किया। इस दौरान योग के महत्व के बारे में बताया गया। योग साइंस विभाग के शिक्षक सत्यम तिवारी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह विद्यार्थियों के साथ रतनपुर मा महामाया मंदिर परिसर पहुंचे। सबसे पहले देवी दर्शन किया। पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर परिसर पर ही विद्यार्थियों के साथ योगाभ्यास किया गया। सूर्यनमस्कार, प्रणायाम, सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर दर्शन करने पहुंचे। श्रद्धालुओं को योग करने के लिए जागरूक किया गया। इसके साथ साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत विद्यार्थियों ने प्लास्टिक हटाए जीवन बचाए, धरती को स्वच्छ बनाएं। गढ़बो नया विश्वविद्यालय का संदेश दिया। प्लास्टिक के उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया। प्लास्टिक के कारण स्वास्थ्य खराब होता है। तरह तरह की बीमारी होती है। स्वच्छ जीवन पाने के लिए प्लास्टिक से दूर होना पड़ेगा। इस अवसर पर शिक्षक सत्यम तिवारी और विद्यार्थियों में श्वेता, रौशनी, प्रिया साहू, किरण, इंदू, दुर्गेश, राहुल, लोकेश, नीतीश, विकास उपस्थित रहे।