रांची में लाठीचार्ज के बाद छात्रों का प्रदर्शन जारी, कई घायल

 

 

रांची. झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में विधानसभा घेराव करने पहुंचे अभ्यर्थियों ने पुलिस पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया है। छात्रों ने दावा किया कि कार्रवाई में महिला अभ्यर्थियों समेत कई प्रदर्शनकारी घायल हुए। सोमवार रात की कार्रवाई के बाद अभ्यर्थियों ने मंगलवार को जयपाल सिंह स्टेडियम में अपना अनिश्चितकालीन प्रदर्शन जारी रखा।

प्रदर्शनकारी JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने, कथित पेपर लीक की CBI जांच और भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों ने बताया कि वे राज्य के सभी 24 जिलों से रांची पहुंचे हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *