‘छत्तीसगढ़ के संपूर्ण व्याकरण’ चतुर्थ संस्करण का विमोचन

 

 

बिलासपुर. विधान सभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ी भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए छत्तीसगढ़ के संपूर्ण व्याकारण ग्रँथ (चतुर्थ संस्करण) के उपयोग का आग्रह साहित्यकारों से की है।
डॉ.विनय कुमार पाठक एवं डॉ. विनोद कुमार वर्मा द्वारा लिखित महत्वपूर्ण कृति ‘छत्तीस गढ़ का संपूर्ण व्याकरण’ के चतुर्थ संस्करण का विमोचन विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के शंकर नगर रायपुर स्थित उनके आवास पर किया गया।
इस अवसर पर डॉ.रमन सिंह ने लेखकद्वय को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ भी दीं।
उन्होंने ‘इस ग्रँथ को छत्तीसगढ़ी भाषा के अध्ययन एवं संरक्षण की दृष्टि से प्रामाणिक और महत्वपूर्ण कृति भी निरूपित किया।
कार्यक्रम में पुस्तक के लेखक डॉ.विनय कुमार पाठक ने डॉ.रमन सिंह का स्वागत करते हुए उन्हें अपना अमूल्य समय प्रदान करने तथा छत्तीसगढ़ी भाषा एवं साहित्य के प्रति उनके समर्पण और निष्ठा के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉ.रमेश चंद्र श्रीवास्तव तथा विष्णु कुमार तिवारी समीक्षक एवं मानस- मर्मज्ञ भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी पुस्तक के चतुर्थ संस्करण के प्रकाशन पर लेखक द्वय को शुभकामनाएँ दीं।
‘छत्तीसगढ़ का संपूर्ण व्याकरण’ का चतुर्थ संस्करण छत्तीसगढ़ी भाषा के व्याकरणिक स्वरूप,अध्ययन एवं उसके संरक्षण की दिशा में एक महत्व पूर्ण कदम माना जा रहा है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *