प्रेस वार्ता: कांग्रेस की सरकार बनने पर देश की महिलाएं होंगी लखपति
बिलासपुर। युवाओं के बाद कांग्रेस महिलाओं और किसानों के लिए पांच गारंटी योजना बनाई गई है। महिलाओं को महालक्ष्मी योजना के माध्यम से साल में एक लाख रुपए भुगतान किया जाएगा। इसी तरह आधी नौकरी महिलाओं को दी जाएगी। कांग्रेस भवन में आयोजन पत्रकार वार्ता में जिला व शहर अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से कहा कि महिलाओं को कानूनी अधिकारों की रक्षा के लिए प्रत्येक पंचायत में व्यवस्था की गई। देश के सभी मुख्यालयों में कामकाजी महिलाओं के हास्टल बनाया जाएगा। किसानों का ऋण माफ, फसल नुकसान होने पर 30 दिनों में भुगतान किया जाएगा। युवाओं को रोजगार देने के लिए सालाना 30 लाख सरकारी भर्ती की जाएगी। प्रत्येक डिप्लोमा होल्डर या कॉलेज ग्रेजुएट को पब्लिकया प्राइवेट सेक्टर की कंपनी में प्रशिक्षण देने के प्रशिक्षुता अधिकार अनियम लागू किया जाएगा। पेपर लीक, गीग इकॉनमी सामाजिक सुरक्षा, युवा रोशनी की योजना पर कानून और गारंटी लागू कर काम किया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष, विजय पाण्डेय, ऋषि पांडे, अभय नारायण राय, सिवली मेराज खान, समीर अहमद, अभय नारायण राय उपस्थित थे। मालूम हो कि आगामी दिनों में लोकसभा चुनाव संपन्न होना है।
More Stories
नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया जन घोषणा पत्र
https://youtu.be/3qMhCh0YpWU बिलासपुर/ अनिश गंधर्व। कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता ने पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में जन...
महुआ शराब बिक्री करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ़्तार
बिलासपुर. चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनज़र अवैध शराब बिक्री करने वाले...
नगर निगम चुनाव 2025: भाजपा ने जारी किया अटल विश्वास घोषणा पत्र
https://youtu.be/fvSNJhxQMnU बिलासपुर। भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव में घोषणा पत्र का विमोचन किया. डिप्टी सीएम अरुण साव की मौजूदगी में...
यातायात जिला पुलिस ने ली वाहन विक्रेताओं एवं डीलरों की मीटिंग
वाहन क्रय करते समय प्रत्येक वाहन खरीददार हेलमेट अवश्य ले इस बात को सुनिश्चित करने समस्त डीलरों को दिया गया...
प्रेमलता यदु को पी.एच.डी.
बिलासपुर. डॉ.सी.वी.रमन विश्वविद्यालय कोटा(बिलासपुर) से प्रेमलता यदु को ' मुंशी प्रेमचंद की कहानियों का विश्लेषणात्मक अनुशीलन ' विषय पर हिंदी...
कांग्रेस ने की जिला निर्वाचन अधिकारी को हटाने की मांग
https://youtu.be/H3cY0NcfYOo बिलासपुर/ अनिश गंधर्व। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि जिला निर्वाचन अधिकारी भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में...