पेमा खांडू ने तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

ईटानगर. भाजपा के पेमा खांडू ने गुरुवार को लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्हें बुधवार को ईटानगर में एक बैठक में सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, किरेन रिजिजू और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अरुणाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री पेमा खांडू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।  खांडू 2016 में पहली बार सीएम बने थे। बुधवार को खांडू ने अरुणाचल प्रदेश में भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में सर्वसम्मति से चुने जाने पर आभार व्यक्त किया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!