August 1, 2024
हिमाचल में बादल फटने से तबाही
शिमला. हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की तीन घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गयी तथा करीब 40 लोग लापता हो गए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बारिश के कारण कई मकान बह गए और सड़कें तथा दो जल विद्युत परियोजनाएं क्षतिग्रस्त हो गयी हैं। इस बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत एवं बचाव कार्य की समीक्षा की। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हिमाचल के सीएम से बात कर मदद का आश्वासन दिया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात की और राज्य में बादल फटने से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। शाह ने इस स्थिति में मुख्यमंत्री को केंद्र की ओर से हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया।
Related Posts

Pakistan ने Saudi Arab से जकात में लिए चावल के बोरे, देश में छिड़ी बहस

विस्तारवादी चीन की नजरें अब इस देश पर, कर्ज के जाल में फंसाकर करना चाहता है कब्जा
