26  को खाटू श्याम मंदिर में भव्य दीपोत्सव एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

 

बिलासपुर.  बागेश्वर धाम हिंदू राष्ट्र मातृशक्ति सुंदरकांड मंडल समिति, बिलासपुर के तत्वावधान में 26 अगस्त को घोंघा बाबा मंदिर एवं खाटू श्याम मंदिर, गोल बाजार,  में भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6 बजे से होगा।
आयोजन के अंतर्गत भव्य दीपोत्सव, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ तथा भोग एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालु सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर भगवान श्री हनुमान जी की आराधना करेंगे।
मंडल समिति ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य धर्म एवं संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समाज को आध्यात्मिक रूप से जोड़ना तथा आपसी एकता और सद्भाव को मजबूत करना है।
सभी श्रद्धालु अपने घर से कम से कम 5 दीपक अवश्य लेकर आएं तथा पीले वस्त्र/पीली पोशाक में कार्यक्रम में पधारें। मंडल समिति ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर दीपोत्सव एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ को सफल बनाने की अपील की है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *