February 9, 2020
लेनदेन के विवाद पर दंपति से मारपीट, जुर्म दर्ज
बिलासपुर. उधार में ली गयी रकम लौटाने के बाद भी और रकम की मांग कर युवकों ने घर में घुस कर दंपति से मारपीट कर दी। इसकी शिकायत पर तारबाहर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है। लिंक रोड मोहन निवास गणेश टाइल्स के पास रहने वाली मंजू त्रिपाठी पति अरुण त्रिपाठी मार्बल प्रतिमा बनाने का काम करती है। पति अरुण त्रिपाठी ने एक वर्ष पहले प्रदीप कैवर्त व् राजा चौहान से 5-5 हजार रु उधार लिये थे। एक माह पहले उसने दोनों का उधार चूका दिया है। इसके बाद भी दोनों शनिवार की रात को स्टाम्प पेपर लेकर उसके पास आ धमके तथा उससे और रूपये की मांग करने लगे। मना करने पर गाली गलौज कर दोनों ने दंपति से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। मंजू त्रिपाठी की रिपोर्ट पर तारबाहर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।