December 28, 2025
शाकंभरी नवरात्र आज से
चंडीगढ़. शाकंभरी नवरात्र हिंदू धर्म में विशेष आस्था और महत्व का पर्व है। यह आज से शुरू हो रहा है। यह देवी दुर्गा के अन्नपूर्णा स्वरूप मां शाकंभरी को समर्पित होता है, जिन्हें फल, फूल, अन्न और सब्जियों की देवी माना जाता है।
पंडित अनिल शास्त्री के मुताबिक धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एक समय धरती पर भीषण अकाल पड़ा था। चारों ओर अन्न का अभाव और हाहाकार मचा हुआ था। तब मां दुर्गा ने शाकंभरी रूप में अवतार लेकर धरती को फिर से हराभरा किया और जीवों की रक्षा की। इसी कारण उन्हें “शाकंभरी” कहा गया, अर्थात शाक (सब्जियों) से जीवन का पोषण करने वाली देवी।


