चोर गिरोह ने एक साथ चार दुकानों के तोड़े ताले
बिलासपुर। चोर गिरोह ने एक साथ चार दुकानों के ताले तोड़े हैं। गल्ले से नगद एक लाख रुपए से अधिक की रकम चोरी कर भाग गए। दुकान संचालकों ने सिविल लाइन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तीनों अलग-अलग मामले में अपराध दर्ज कर लिया है।
सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि महिमा विहार कॉलोनी गौरव पथ निवासी नरेंद्र चित्रकार महाराणा प्रताप चौक बिलासपुर में नरेन्द्र इलेक्ट्रिकल्स दुकान का संचालन करते है। 20 जनवरी की रात 10 बजे वे दुकान को बंद करके घर चले गए थे। 21 जनवरी की सुबह 7.30 बजे नरेंद्र मार्निंग वॉक पर निकले। तभी उनकी नजर दुकान पर पड़ी। तब शटर के नीचे का हिस्सा उठा हुआ था। इसके बाद उन्होंने दुकान खोलकर अंदर जाकर देखा तो गल्ला से नगद 20 हजार 700 रुपए चोरी हो गई थी। किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा दुकान का शटर अटास कर अंदर घुसकर घटना को अंाजम दिया है।


