February 15, 2026
तय हुई केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि, 22 अप्रैल से होंगे दर्शन
रुद्रप्रयाग. उत्तराखंड के उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित प्रख्यात केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल में करीब छह माह बंद रहने के बाद श्रद्धालुओं के लिए 22 अप्रैल को पुन: खोल दिए जाएंगे। मंदिर समिति के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को बाबा केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में परंपरागत पूजा-अर्चना के बाद धर्माचार्यों और वेदपाठियों ने पंचांग गणना कर कपाट खुलने का मुहूर्त निकाला।


