मेरठ में घर में लगी भीषण आग, पांच बच्चों समेत छह की मौत

 

मेरठ.उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर स्थित एक मकान में अचानक आग लगने से पांच मासूम बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल है।

पुलिस के अनुसार, यह मकान इकबाल अहमद का है, जहां कपड़ों की सिलाई का काम किया जाता था। घर में बड़ी मात्रा में कपड़ा रखा हुआ था, जिससे आग ने कुछ ही मिनटों में भयावह रूप ले लिया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!