प्रदेश में गैस की संकट उपभोक्ता परेशान हो रहे है

गैस सिलेंडर की उपलब्धता और आपूर्ति को लेकर सरकार का दावा झूठा

रायपुर. घरेलू गैस की आपूर्ति पिछले एक हफ्ते से बाधित है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि घरेलू गैस नहीं मिल रहा तथा कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई अचानक से रोक दिया गया है। पूरे प्रदेश में गैस के लिए हाहाकार मचा है, बिलासपुर में तो गैस एजेंसियों के सामने लाइन लगी हुई है, उसके बावजूद प्रधानमंत्री और सरकार यह झूठा दावा कर रही है कि कोई कमी नहीं है, पर्याप्त उपलब्धता है। सरकार ने घरेलू गैस के दाम 60 रू. और कमर्शियल गैस के दाम 115 रू. बढ़ा दिया और सरकार उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति भी नहीं कर पा रही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि गैस बुकिंग नंबर को जानबूझकर बिजी कर दिया गया है, सर्वर डाउन कर दिया गया है, सिलेंडर की बुकिंग नहीं लग रही है। घरेलू गैस सिलेंडर की अगली बुकिंग के लिए 4 दिनों का अंतराल बढ़ाना, 21 दिन के बजाय अब 25 दिन बाद ही दूसरे सिलेंडर के बुकिंग की बाध्यता इस बात का प्रमाण है कि उपलब्धता और सप्लाई में अड़चन तो है, लेकिन यह सरकार वास्तविक परिस्थिति से इंकार कर रही।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि अचानक से कमर्शियल गैस की सप्लाई अघोषित तौर पर रोक देने से घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग होगा, कालाबाजारी होगी और होटल व्यवसाईयों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, जिससे कुक्ड फूड के दाम भी प्रभावित होंगे। राजधानी के लगभग आधे रेस्टोरेंट गैस की किल्लत के कारण बंद होने की स्थिति में है। महंगाई, मोदी सरकार के 12 साल के दौरान जब-जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड मिल के दामों में कमी आई है उसका लाभ लगातार जनता से छिन गया और अब कीमतें बढ़ाकर महंगाई के बोझ से जनता का पसीना निकल जा रहा है।

Tags:,

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!