पूजा घर में तंत्र-मंत्र कर चाकू से युवक खुद के गले को रेता

 

बिलासपुर। पूजा घर के अंदर घूसकर युवक पूजा पाठ और तंत्र-मंत्र किया। इसके बाद चाकू से अपने ही गले पर चाकू चला दिया। जिससे गला गंभीर रुप से कट गया और बहुत ज्यादा मात्रा में खून बहने लगा। अस्पताल ले जाने के दौरान युवक की मौत हो गई।

पचपेड़ी पुलिस ने बताया कि ग्राम जोंधरा निवासी चंदन नट (45) भीख मांगता था। वह बीते मंगलवार को भीख मांगकर शाम को घर पहुंचा। अपने परिवर से बातचीत करने के बाद पूजा वाला कमरे के अंदर घूस गया। फिर पूजा पाठ किया, इसके बाद चाकू से अपने गला को रेत लिया। रात को परिवार के महिला सदस्य पूजा कमरे में गई तब चंदन खून से लथपथ मिला। उसकी सांसे चल रही थी। महिला ने शोर मचाकर परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाया। सभी मिलकर उसे अस्पताल रवाना हुए। रास्ते में चंदन की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। जांच में पता चला है कि चंदन दुकान से नया चाकू खरीदकर लाया था। वह बहुत ज्यादा पूजा-पाठ भी करता था। आशांका है कि तंत्र-मंत्र के माध्यम से गरीबी दूर करने के लालच में वारदात को अंजाम दिया होगा। इससे पहले भी वह चाकू से हाथ को काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!