बड़े हनुमान मंदिर लाल खदान हनुमान जन्मोत्सव पर होगा विशाल भोग भंडारा
बिलासपुर. बड़े हनुमान मंदिर लाल खदान स्पिनिंग मिल के पास मेन रोड पर हनुमान जन्मोत्सव के दिन 2 अप्रैल को विशाल भोग भंडारा आयोजित किया जा रहा है जानकारी देते हुए मुख्य पुजारी पंडित सीता कांत झा ने बताया कि सुबह 8:00 बजे से रात्रि 6:00 बजे तक भोग भंडारा अनवरत चलेगा भगवान का अभिषेक पूजन आरती सुंदरकांड भजन सहित पूरे दिन भोग का वितरण किया जाएगा
गोल बाजार हनुमान मंदिर में होगा भव्य आयोजन
क्षिण दक्षिण मुखी संकट मोचन , हनुमान मंदिर गोल बाजार में प्रात 8:30 बजे महा आरती के साथ भोग भंडारा शुरू होगा। प्रारंभ में इडली तथा प्रसाद का वितरण किया जाएगा दोपहर 12:00 बजे महा आरती की जाएगी और हनुमान जी का जन्म उत्सव मनाया जाएगा। शाम 4:00 बजे हवन पूजन एवं भंडारा का आयोजन किया गया है। शाम को 7:30 बजे सुंदरकांड का पाठ होगा । उसके बाद महा आरती होगी और इस बार हनुमान मंदिर समिति के द्वारा हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के लिए भोग प्रसाद की व्यवस्था की जा रही है और आयोजन समिति के सदस्यों ने शहर के श्रद्धालुओं से अपील की है कि 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर महा आरती एवं भोग प्रसाद वितरण में शामिल होकर पुण्य के भागी बने। हनुमान मंदिर सेवा समिति तिलक नगर के द्वारा हर साल की तरह इस बार भी 2 अप्रैल को दुग्धा अभिषेक श्रंगार आरती भंडारा प्रसाद का वितरण के साथ सामूहिक संगीत में सुंदरकांड पाठ किया जाएगा तथा शाम 7:30 बजे महा आरती 56 भोग प्रसाद वितरण एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया है । प्रातः 5:30 बजे अभिषेक होगा 10:00 बजे से 2:00 बजे तक प्रसाद वितरण 4:00 बजे से सामूहिक संगीत मय सुंदरकांड तथा शाम 7:00 बजे महा आरती होगी । शुक्रवार 3 अप्रैल को आरती होगी तथा रात 8:00 बजे से प्रसाद वितरण भजन संध्या का आयोजन किया गया है। शनिवार 4 अप्रैल को आरती एवं प्रसाद वितरण शाम को 7:00 बजे से होगा तथा रविवार को शाम 7:30 बजे आरती होगी 8:00 बजे से प्रसाद वितरण एवं रात्रि 9:00 बजे हनुमान सहस्त्र नाम से सामूहिक हवन के साथ श्री हनुमान जन्मोत्सव का समापन होगा।
दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर गोल बाजार समिति के प्रमुख महेश दुबे ने बताया कि बसंत पंचमी के दिन 1994 में गोल बाजार में पीपल पेड़ के नीचे हनुमान जी के भक्तों ने यहां मंदिर की स्थापना कराई थी एवं निर्माण कराया था और धीरे-धीरे मंदिर में एक बड़ा रूप ले लियार। जिसका पुनर्निर्माण 1 साल पहले किया गया और 2025 में उड़ीसा और राजस्थान के कारीगरों ने हनुमान जी का भव्य मंदिर का निर्माण किया। और पिछले कई सालों से लगातार यहां पर हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष आयोजन किया जा रहा है।



