विमान ईंधन दोगुना महंगा, कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी 195.5 रुपये बढ़े

 

नयी दिल्ली. पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष और वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में आए भारी उछाल का सीधा असर अब घरेलू बाजार पर दिखने लगा है। बुधवार को सरकारी तेल कंपनियों ने विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी करते हुए इसे दोगुने से भी अधिक कर दिया है। इसके साथ ही 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक (कमर्शियल) एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी 195.50 रुपये का बड़ा इजाफा किया गया है। हालांकि, आम आदमी को राहत देते हुए घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमतों में यह अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। इतिहास में यह पहली बार है जब एटीएफ की कीमत दो लाख रुपये प्रति किलोलीटर (केएल) के आंकड़े को पार कर गई है। दिल्ली में एटीएफ के दाम 96,638.14 रुपये प्रति किलोलीटर से बढ़ाकर सीधे 2,07,341.22 रुपये प्रति किलोलीटर कर दिए गए हैं। इससे पहले 1 मार्च को भी इसकी कीमतों में 5.7 प्रतिशत (5,244.75 रुपये) की वृद्धि हुई थी। ईंधन की कीमतों में इस अप्रत्याशित वृद्धि से हवाई सफर महंगा होने की आशंका है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!