April 6, 2026
राहुल गांधी ने असम में किया चुनाव प्रचार
असम विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार लगभग अंतिम दौर में पहुंच गया है. सभी पार्टियां इस चुनाव में अपना सबकुछ झोंक रही हैं. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता ने रविवार को असम में चुनाव प्रचार किया. असम के विश्वनाथ, गोलाघाट और कामरूप जिलों में आयोजित रैलियों में राहुल गांधी ने भाजपा और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर जमकर निशाना साधा. हालांकि चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता का तीर चलाते एक रिएक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
असम के गोलाघाट में आयोजित रैली में राहुल गांधी को आदिवासियों के हक के प्रतीक के रूप में धनुष-बाण चलाते नजर आए. रैली के सामने आए वीडियो में राहुल गांधी धनुष पर बाण चढ़ाते हैं और तीर छोड़ते नजर आ रहे हैं.


