लायंस क्लब बिलासपुर के संयुक्त तत्वाधान में वैरिकोज वेन्स, पैर का अल्सर व सूजन के मरीजों के लिए नि:शुल्क जांच शिविर 26 को

 

बिलासपुर। लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल और लियो क्लब के संयुक्त तत्वाधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन २६ अगस्त को किया जाएगा। नेहरूनगर स्थित श्री मंगला हॉस्पिटल में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक यह शिविर आयोजित की गई है। इस शिविर में रायपुर के एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल के चिकित्सकों द्वारा वैरिकोज वेन्स, पैर का अल्सर एवं सूजन के अलावा उमड़ी हुई नसें, नसों का रंग बदलना, भारीपन ऐंठन घाव आदि के रोगियों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। डॉ. प्रशांत पोटे, कंस्ल्टेंट, वैस्कुलर एव इंटरवेंशनल रेडियोलोजी उपस्थित रहेंगे। लायंस क्लब कैपिटल और लियो क्लब के परदाधिकारियों ने शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *