शराब घोटाले को लेकर सर्राफा काराबारी के घर ईडी का छापा

 

 

बिलासपुर। शहर के बड़े सर्राफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के घर और सदर बाजार स्थित श्री राम ज्वेलर्स पर ईडी के 10 सदस्यीय टीम ने छापामार कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि शराब घोटाले के फरार आरोपी विकास अग्रवाल के सिंडिकेट के विवेक अग्रवाल संपर्क में था। जांच टीम व्यापारी के आवास तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि उनके व्यावसायिक प्रतिष्ठान श्रीराम ज्वेलर्स मध्यनगरी चौक पर भी कार्रवाई जारी है। है।

इस कार्रवाई के पीछे मुख्य कड़ी विवेक अग्रवाल के भाई विकास अग्रवाल को माना जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ईडी की टीम ने गुरुवार की सुबह शहर पहुंचे। सीधे विवेक अग्रवाल के घर और दुकान में दबिश दी। अधिकारियों को देखकर घरवालों के होश उड़ गए। अफसरों ने दुकान के कम्प्यूटर सिस्टम, विवेक अग्रवाल के परिवार के सदस्यों का मोबाइल जब्त किए। इसके बाद उनके बैंक खाते से लेकर लेनदेन संबंधी सभी दस्तावेज खंगाले। विकास को इस मामले के प्रमुख आरोपी अनवर ढेबर का करीबी सहयोगी बताया जाता है। आरोपी विकास अग्रवाल फिलहाल इस मामले में फरार चल रहा है, जिसके चलते ईडी अब उनके करीबियों और व्यावसायिक ठिकानों पर शिकंजा कस रही है। मध्यनगरी चौक जैसे व्यस्त व्यापारिक क्षेत्र में इतनी बड़ी रेड होने से शहर के सर्राफा और व्यापारिक जगत में हलचल मच गई। विवेक के घर व दुकान से महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त करने का दावा किया जा रहा है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!