वैश्विक संकट से बचने के लिए सामूहिक भागीदारी जरूरी.. पीएम मोदी
नई दिल्ली: ईरान का अमेरिका, इजरायल के साथ चल रहे तनाव के कारण पूरी दुनिया में पेट्रोल-डीजल, LPG गैस सहित अन्य जरूरी चीजों की आपूर्ति चरमरा गई है. कई देशों में पश्चिम एशिया के इस तनाव के कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. लेकिन भारत में अभी तक पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर है. लेकिन जंग के इस माहौल में यह स्थिरता कब तक रहेगी, कुछ कहा नहीं जा सकता. इस बीच रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के दौर में जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया. पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया आर्थिक उथल-पुथल, सप्लाई चेन में व्यवधान और अंतरराष्ट्रीय संघर्षों से जूझ रही है, जिसका असर बढ़ती महंगाई के रूप में सामने आ रहा है. ऐसे समय में भारत को मजबूत बनाए रखने के लिए सामूहिक भागीदारी बेहद जरूरी है.


