पेट्रोल-डीजल हो सकते हैं महंगे!

 

 

नई दिल्ली. भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने कहा है कि अगर पश्चिम एशिया संकट लंबे समय तक जारी रहता है, तो सरकार को पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ानी पड़ सकती हैं। मल्होत्रा ​​ने स्विट्जरलैंड में मंगलवार को एक सम्मेलन में कहा कि सरकार वित्तीय मामलों में काफी सजग रही है और राजकोषीय मजबूती के रास्ते पर आगे बढ़ रही है।

पश्चिम एशिया संघर्ष और होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी ने तेल और गैस की आपूर्ति को बाधित कर दिया है। इससे ऊर्जा की कीमतें बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि भारत ऊर्जा और उर्वरकों के आयात पर अत्यधिक निर्भर है और मौजूदा व्यवधानों का असर भारत पर पड़ना शुरू हो गया है। आरबीआई गवर्नर ने संकट का जिक्र करते हुए कहा कि अगर यह लंबे समय तक जारी रहता है तो ”सरकार वास्तव में इन मूल्य वृद्धि का कुछ हिस्सा उपभोक्ताओं पर डाल सकती है। यह सिर्फ समय की बात है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!