रतलाम में राजधानी एक्सप्रेस के कोच में लगी भीषण आग

 

कोटा. मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में रविवार तड़के तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के एक कोच में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना आलोट-विक्रमगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच कोटा रेल मंडल क्षेत्र में हुई। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार सुबह करीब 5:15 बजे ट्रेन के बी-1 एसी कोच से धुआं उठता देखा गया। गार्ड ने तुरंत लोको पायलट को सूचना दी, जिसके बाद ट्रेन को तत्काल रोका गया। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे कोच को ट्रेन से अलग करना पड़ा। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक आग की चपेट में आने से दो कोच बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!