उप चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन

 

बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक- 29 के उपचुनाव में सोमवार को कांग्रेस व भाजपा के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। दोनों पार्टी के प्रत्याशियों ने अपने-अपने जीत का दावा कर रहे हैं। कांग्रेस को शेख गफ्फार के नाम पर वोट मिलने की उम्मीद है। वहीं, बीजेपी को राज्य व निगम में बीजेपी की सरकार होने का फायदा होने का दावा किया जा रहा है। आज से दोनों दल के प्रत्याशी वार्ड में जन संपर्क प्रारंभ करेंगे।
पहले से ही वार्ड नंबर 29 को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। यहां से कांग्रेस नेता व स्व. शेख गफ्फार जीत दर्ज करते आ रहे थे। स्व. गफ्फार परिवार के सदस्य ही पार्षद बनते आ रहे हैं। भाजपा की ओर से मधुसूदन राव पहले भी चुनाव लड़े थे, तब उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। मधुसूदन राव को कांग्रेस के शेख असलम ने हराया था। इस बार वह शेख असलम के बेटे के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। एक बार फिर से भाजपा ने मधुसूदन राव पर भरोसा जताया है। कांग्रेस से मोहम्मद आजम को प्रत्याशी बनाया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!