नीट पेपर लीक मामले में विरोध करने पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई नेताओं पर एफआईआर


बिलासपुर। नीट पेपर लीक मामले को लेकर किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद बिलासपुर पुलिस ने एनएसयूआई के कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है। सिविल लाइन थाना पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामले ने सियासी रंग ले लिया है।
पुलिस के अनुसार 3 जून को नीट पेपर लीक के विरोध में एनएसयूआई द्वारा प्रदर्शन किया गया था। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सडक़ों पर उतरे थे। आरोप है कि इस दौरान यातायात व्यवस्था बाधित हुई और सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित हुई। पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 190, 191(2), 292 एवं 293 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। दर्ज प्रकरण में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, शहर अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, रंजीत सिंह, लक्की मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को नामजद किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था प्रभावित होने तथा सडक़ जाम की स्थिति निर्मित होने की शिकायतों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई है। वहीं पूरे घटनाक्रम से जुड़े वीडियो फुटेज और अन्य दस्तावेजी साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!