सरकारी डिजिटल बदलाव का बड़ा खिलाड़ी, अब शेयर बाजार में दस्तक

सीएसएम टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में छिपी है बड़ी योजना
डिजिटल इंडिया के पीछे की ताकत, अब शेयर बाजार में आजमा रही किस्मत
मुंबई /अनिल बेदाग : सरकारी सेवाओं को डिजिटल बनाने और तकनीक के जरिए प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने वाली सीएसएम टेक्नोलॉजीज लिमिटेड अब पूंजी बाजार में अपनी नई पारी शुरू करने जा रही है। कंपनी का आईपीओ 24 जून 2026 को खुलेगा और 29 जून 2026 को बंद होगा। इसके लिए प्रति शेयर मूल्य बैंड 107 से 113 रुपये तय किया गया है।
1998 में स्थापित सीएसएम टेक्नोलॉजीज देश की उन चुनिंदा आईटी कंपनियों में शामिल है, जिन्होंने सरकार और निजी क्षेत्र दोनों के लिए कई अभिनव तकनीकी परियोजनाएं सफलतापूर्वक लागू की हैं। कंपनी की पहचान विशेष रूप से गोवटेक और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन समाधानों के लिए है। खनन, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और सार्वजनिक सेवाओं जैसे विविध क्षेत्रों में इसके समाधान परिचालन दक्षता बढ़ाने और नागरिक-केंद्रित सेवाओं को मजबूत बनाने में मदद कर रहे हैं।
आईपीओ के तहत कंपनी 1.29 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी करेगी। इससे जुटाई गई राशि का उपयोग कार्यशील पूंजी की जरूरतों, कर्ज चुकाने, संभावित अधिग्रहणों और रणनीतिक विस्तार योजनाओं में किया जाएगा। वित्तीय प्रदर्शन भी कंपनी की बढ़ती मजबूती का संकेत देता है। वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का परिचालन राजस्व 199.24 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ 14.08 करोड़ रुपये रहा। भारत के 20 शहरों और 14 देशों में परियोजनाएं संचालित कर चुकी सीएसएम अब पूंजी बाजार के जरिए अपने विकास को नई गति देने की तैयारी में है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *