पूर्व कुलसचिव तिवारी का 86 वाँ जन्मदिवस मना

 

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ी भाषा को समर्पित प्रख्यात साहित्यकार और समीक्षक पूर्व कुलसचिव नंदकिशोर तिवारी जी का 86 वाँ जन्मदिन उनकी शारिरिक अस्वस्थता के पश्चात् भी उनके निवास पर वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवियों ने मनाया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे नगर में साहित्यिक गतिविधियां बहुत अच्छी है। नन्दकिशोर जी ने आगे कहा कि साईं आनंदम् सहित अनेक स्थान साहित्य के केन्द्र बन
चुके हैं जहा नंदकिशोर तिवारी सांई आनंदम में हो रही साहित्यिक गोष्ठियों एवं
नवीन सृजन और छंदबद्ध कविताओं के सृजन तथा मार्गदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि रचना की लयात्मकता सबसे महत्वपूर्ण तत्व हैं।ज्ञातव्य हो कि श्री तिवारी ,, लोकाक्षर,, छत्तीसगढ़ी के प्रकाशक और संपादक भी हैं।
वरिष्ठ कवि बुधराम यादव जी ओमप्रकाश प्रकाश भट्ट,अमृत लाल पाठक,विजय तिवारी और उनके परिवारजनों के मध्य , पूर्ण साहित्यिक वातावरण में उनका जन्मदिवस मनाया गया।
इस अवसर पर श्री तिवारी ने बुधराम यादव जी का उनके नवीनतम संग्रह,, गीत मुक्ति का प्रथम प्रणव है,, हेतु शाल श्रीफल से आत्मीय सम्मान किया।
उपरोक्त साहित्य मनीषीयों ने नन्दकिशोर तिवारी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर केंद्रित रचनाओं का स्वर पाठ किया ।
इस अवसर पर तिवारी जी की पोती जिज्ञासा और पोते रुद्राक्ष ने सक्रियता से सभी व्यवस्थाएं की ।
अंत में उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की गई।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *