पाक्सो एक्ट के मामले में सजा काट रहे कैदी की सेंट्रल जेल में हत्या

रेप केस में सजा काट रहे आरोपी की सेंट्रल जेल के भीतर हत्या

 नाली के स्लैब में सिर को कुचलकर वारदात को दिया अंजाम

बिलासपुर। बिलासपुर सेंट्रल जेल में पाक्सो एक्ट के मामले में सजा काट रहे कैदी की जेल परिसर के अंदर हत्या कर दी गई है। इस दौरान जेल प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी अपने-अपने कक्ष में मौजूद थे, लेकिन घटना के संबंध में किसी को भनक तक नहीं लगी। हादसा के बाद जेल में हडक़ंप मच गया। फिर पुलिस को सूचना दी गई। सिविल लाइन पुलिस टीम जांच करने मौके पर पहुंची और शव को सिम्स पीएम के लिए भेजा गया। इस मामले में पुलिस हत्या के तहत अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।

बिलासपुर सेंट्रल जेल अधीक्षक खोमेस मंडावी ने बताया कि कोटा के दबनपुर निवासी नीलू जगत (27) नाबालिग लडक़ी से रेप किया था। जिसके बाद साल 2024 से जेल में बंद था। मंगलवार की सुबह जेल परिसर के अंदर सबकुछ सामान्य चल रहा था। सुबह 9.25 बजे हत्या के आरोपी मुंगेली जिला के चमारी निवासी राजेश राय (40) ने नीलू जगत की नाली के स्लैब से सिर पर ताबड़तोड़ 4-5 बार वार कर नीलू जगत की हत्या कर दी। वहां मौजूद अन्य कैदियों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। इसकी सूचना जेल प्रशासन को दी गई। अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे। तब नीलू जगत की लाश खून से लथपथ पड़ी थी। पुलिस टीम की मदद से नीलू जगत को सिम्स लेकर पहुंचे। वहां के डॉक्टर ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद, जांच में होगी पुष्टि

सेंट्रल जेल के भीतर हाई सिक्योरिटी के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके बावजूद जेल के भीतर हुई हत्या हो गई। इससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगा है। घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *