छत्तीसगढ़ की वीरांगना बिलासा माता की प्रतिमा का अनावरण
मुंगेली. बिल्हा विधानसभा के मोहभट्ठा गांव में मूर्ति स्थापित हुआ और अनावरण किया गया. कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी मुख्य अतिथि संजय सिंह राजपूत ने बताया कि बिलासा माता पूरे छत्तीसगढ़ के नारी शक्ति के लिए प्रेरणास्रोत हैं
बिल्हा विधानसभा के मोहभट्ठा गांव में, सरगांव (जिला मुंगेली) में निषाद समाज के महिला स्व-सहायता समूह द्वारा माता बिलासा की भव्य प्रतिमा की स्थापना एवं अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अपने संबोधन में संजय सिंह राजपूत ने कहा कि माता बिलासा केवल बिलासपुर की ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की महारानी, वीरांगना और हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने मुगलों से वीरतापूर्वक संघर्ष कर अपने राज्य और स्वाभिमान की रक्षा की। माता बिलासा का जीवन साहस, आत्मसम्मान और समाज सेवा का अद्वितीय उदाहरण है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में निषाद समाज के संभागीय अध्यक्ष धनेश केवट, निषाद पार्टी छत्तीसगढ़ के संगठन अध्यक्ष एवं निषाद समाज के प्रदेश प्रचार सचिव राज कुमार निषाद, निषाद मूलवासी आदिवासी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामसागर निषाद, मुंगेली जिला अध्यक्ष भागीरथी निषाद तथा बिल्हा विधानसभा के कोषाध्यक्ष शिव प्रसाद निषाद उपस्थित रहे।
महिला स्व-सहायता समूह की ओर से अध्यक्ष गीताबाई निषाद, सचिव सरिता बाई निषाद, शिमला बाई निषाद, उरव बाई निषाद, राम प्यारी निषाद, केजाबाई निषाद, दसमत निषाद, लीलाबाई निषाद, संतोषी निषाद, रही निषाद, गीता निषाद सहित महिला टीम एवं ग्राम समाज के पदाधिकारी, मुखिया तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य माता बिलासा के शौर्य, त्याग और समाज के प्रति उनके योगदान को जन-जन तक पहुँचाना तथा नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरित करना रहा।


