ओंकारेश्वर महादेव मंदिर सागा ले आउट में भव्य रूद्राभिषेक
बिलासपुर, ओंकारेश्वर महादेव मंदिर सागा ले आउट शुभम विहार बिलासपुर में श्रावण मास के प्रथम सोमवार को रूद्राभिषेक किया गया। इस अवसर पर ओंकारेश्वर महादेव मंदिर के संस्थापक, संरक्षक अध्यक्ष और लोक संचेतना फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष, आई. एस.एस. डॉ रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने रूद्राभिषेक करने के पश्चात कहा कि श्रावण मास में प्रकृति शक्ति के अनुकूल होने पर भगवान शिव की आराधना सहज और सरल हो जाती है। यही कारण है कि श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना विशेष रूप से फलदायी होती है। डॉ श्रीवास्तव ने ओंकारेश्वर महादेव मंदिर के स्थापत्य शैली का वर्णन करते हुए कहा कि इस मंदिर का शिवलिंग सोमनाथी-शैली में होने के कारण अध्यात्म साधना में इसका विशेष महत्व है। इस माह में प्रकृति अपने संपूर्ण भावों के साथ अभिव्यक्त होती है। अतः इस ज्योतिर्लिंग के समक्ष साधना करने से राक्षसी प्रवृतियों का शमन हो जाता है और आराधना फलदायी होती है।
पूजन समिति के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने श्रावण मास की महत्ता पर प्रकाश डाला। मंदिर के कोषाध्यक्ष शंकर गेंदले ने उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर समाजसेवी शैलेन्द्र सिंह कछवाहा, प्रदीप शर्मा, मोहन शर्मा, निशांत श्रीवास्तव, राज सिंह कछवाहा मानस मर्मज्ञ विष्णु कुमार तिवारी, दिलीप मरकाम, शुभम मिश्रा, श्रीमती ऊषा श्रीवास्तव, सोनिया गेंदले, विमला मिश्रा नीलिमा गेंदले, शालू गेंदले, शकुन्तला पगोडे, प्राची, अर्चना सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित थे।
डॉ रमेश चन्द्र श्रीवास्तव(आई.एस.एस.)
अध्यक्ष, ओंकारेश्वर महादेव मंदिर सागा ले आउट शुभम विहार बिलासपुर छत्तीसगढ़


